सम्पूर्णता अभियान के तहत क्षेत्र का होगा विकास : मंत्री श्री नेताम – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सम्पूर्णता अभियान के तहत क्षेत्र का होगा विकास : मंत्री श्री नेताम

वाले व्यक्तियों का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांचे गए व्यक्तियों का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत तथा ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्व-सहायता समूहों का प्रतिशत शामिल है।

मंत्री ने दिलाई सहभागिता की शपथ

आकांक्षी विकासखण्डों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रारंभ की गई संपूर्णता अभियान के तहत बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखण्ड में अभियान की शुरूआत के दौरान आदिम जाति कल्याण व कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों सहित आमनागरिकों को संपूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए सहभागिता निभाने और अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई।

मशाल जलाकर मशाल यात्रा का किया गया शुभारंभ

मंत्री श्री नेताम व उपस्थित अतिथियों ने मशाल जलाकर कलेक्टर को सौंपा। मशाल का उद्देश्य समुदाय के बीच जागरूकता लाना और लोगों को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। यह मशाल संपूर्णता अभियान कि शुरूआत को एक नई उर्जा और उत्साह प्रदान करेगा। जिससे ग्रामीण समुदाय के लोग जागरूकता के साथ-साथ समग्र विकास के मुख्य धारा से जुड़ पायेंगे।

विभिन्न विभागों ने लगाया आकर्षक स्टॉल

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, ग्रामीण एवं पंचायत, शिक्षा, मछली पालन, उद्यान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, वन, आदिवासी तथा एनआरएलएम विभाग द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसका अवलोकन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान स्टॉल में विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Related Articles

Back to top button