Cg News: रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , नाबालिग का इस तरह से महिला उठाती थी फायदा, जानकर पुलिस हुयी हैरान

Cg News: छत्तीसगढ़ की राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से देह व्यापार कराया जा रहा था। इसका खुलासा होने पर दो महिला दलालों को रायपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Read More:आज से बदल दिये गए 5 जरूरी नियम, सुकन्या समृद्धि योजना और TDS से जुड़े बदलाव
जानकारी के अनुसार
दो महिला दलाल 16 वर्षीया नाबालिग को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराने ले जाते थे। आरोपी महिलाएं नाबालिग के परिजन को कहते थे कि वे नाबालिग को घुमाने ले जा रहे हैं। घुमाने के बहाने नाबालिग को ग्राहकों के घर ले जाया जाता था। नाबालिग को चार बार ले जाया गया। इस दौरान नाबालिग को शारीरिक परेशानी हुई, तो परिजनों को पता चला। परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राहकों की तलाश
पुलिस ने अपराध दर्ज करके दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। महिलाओं से जुड़े ग्राहकों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137-2, 144, 98 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Read More:Namaste Yojana में कर्मचारियों को मिलेंगे 5 लाख!..इन्हे मिलेगा योजना का लाभ
रायपुर में बदमाशों का नहीं थम रहा उत्पाद…
Cg News: राजधानी से आये दिन दुष्कर्म, अपहरण, लूट, हत्या और देह व्यापार जैसे अपराधों में लगातार बढ़ते ही जा रही है। बदमाश लगातार पुलिस की नाक के नीचे बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का भी बदमाशों में कोई भी डर है। आए दिन ये बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।