Cg News: करोड़ो रुपए के तस्कर करने वाले चोरो से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जानिये पूरा मामला – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: करोड़ो रुपए के तस्कर करने वाले चोरो से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जानिये पूरा मामला

Cg News: चोर ने दिया चोरी को बड़ा अंजाम पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के  बाद भी एक मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सामने आया है जहाँ करोड़ो रुपए हीरे की तस्करी करते 3 तस्करों को गरिफ्तार किया गया है। बताया गया कि इस बड़ी कार्रवाई में हीरा तस्करों के पास से 30 नग हीरे बरामद किए गए हैं,  जिसकी बाजार में  कीमत 1 लाख से अधिक की है। जिसे चोर बेचने के फिराक में घूम रहे थे।

Read more:Raigarh News: संपत्ति संबंधी अपराधों में फोकस करें थाना प्रभारी, इटेलीजेंस बढावें-एसपी दिव्यांग पटेल

बताया जा रहा है कि ये तस्कर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले थे। पुलिस को खबरी से सूचना मिली थी कि तीन युवक दो अलग-अलग बाइक में हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।  सूचना के बाद पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्राम कंदागड़ी मोड़ के पास नाकाबंदी किया गया। थोड़ी देर बाद टीवीएस एवं डीलक्स बाइक में सवार तीन लोग आ रहे थे। जिसे पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ की गई।

**पुलिस कि जाँच से पता चला **

Cg News : पुलिस ने बताया कि ये सभी तस्कर गरियाबंद जिले के रहने वाले हैं। आरोपी ओडिशा से रायपुर आ रहे थे। इनमें चंद्रशेखर ठाकुर, आनंद राम मरकाम , सदाराम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हलाकि मामले में छुरा पुलिस जाँच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button