Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे CRPF जवान ने किया आत्महत्या ,बाथरूम में जाकर खुद को मारी गोली – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे CRPF जवान ने किया आत्महत्या ,बाथरूम में जाकर खुद को मारी गोली

Cg News सुकमा 14 सितंबर 2024।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर लिया,इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अफसर मौके पर पहुंचे..वहीं पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है,जानकारी के मुताबिक घटना सुकमा जिले के गादीरास की बताई जा रही है, जहां सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ 226 बटालियन के जवान विपुल भुयान ने बाथरूम में खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।

Cg News बताया जा रहा है कि जवान मूलतः असम का रहने वाला था,जो दो दिन पहले छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था,जवान ने खुदकुशी क्यों की इस बारे में अभि जानकारी नहीं मिल पाई है,इधर मामले की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है,बता दे कि कुछ दिन पहले भी दंतेवाडा के बारसूर और कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके जवानों द्वारा सुसाईड करने का मामला सामने आया था।

Related Articles

Back to top button