पहाड़ी कोरवा महिलाएं सुना रही महतारी वंदन की कहानी, बैंक खाते में हर महीने मुख्यमंत्री विष्णु भैया भेजते हैं रुपए, इस रकम से होती है बड़ी मदद – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पहाड़ी कोरवा महिलाएं सुना रही महतारी वंदन की कहानी, बैंक खाते में हर महीने मुख्यमंत्री विष्णु भैया भेजते हैं रुपए, इस रकम से होती है बड़ी मदद

अम्बिकापुर 13 सितम्बर 2024

ग्राम पंचायत मलगवांखुर्द के ग्राम रामनगर की श्रीमती संगीता पहाड़ी कोरवा जनजाति से आती हैं। ये गांव भी पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहट है। संगीता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्नेहपूर्वक विष्णु भईया कहती हैं और बताती हैं कि हर महीने एक हजार रूपये मुख्यमंत्री बैंक खाते में भेजते हैं। जबसे वे मुख्यमंत्री बने हैं, तब से महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को यह राशि मिल रही है। इन पैसों से काफी मदद हो जाती है। इन रुपयों को घर के छोटे-मोटे खर्चे, बच्चों के पढ़ाई से जुड़े सामग्री में खर्च करते हैं। वे मुख्यमंत्री श्री साय का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हैं। वे कहती हैं कि हमारे विष्णु भईया हर महीना हमारे खाते में एक हजार खाता में डालते हैं, इस योजना से हम बहुत खुश हैं।
इसी तरह ग्राम रामनगर (बरपारा) की श्रीमती गुलाबी भी महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महीना एक हजार रुपए की राशि सीधे खाते में मिल जाती हैं। इस पैसे से घरेलू खर्चे में काफी मदद हो जाती है और हाथ में पैसा हो तो खुद में भी आत्मविश्वास रहता है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 2 सितंबर को महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। सरगुजा जिले में 7वीं किश्त में जिले की 232840 महिलाओं के खाते में 21.48 करोड़ रुपए अंतरित किए गए हैं। प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी। योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है, जिनके बैंक खाते में योजना की 7 किस्त ट्रांसफर कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button