Cg News: चौथी मंजिल से कूदकर क्लर्क ने दी जान, देखे वीडियो – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: चौथी मंजिल से कूदकर क्लर्क ने दी जान, देखे वीडियो

Cg News छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एक सीनियर क्लर्क ने अपने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। जमीन पर टकराकर उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में युवक के कूदने का 7 सेकेंड का लाइव वीडियो भी आया है। जिसमें वह रेलिंग को पार करते और कूदते हुए दिखाई दे रहा है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

चौथे माले पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर साफ दिख रहा है कि नरेश चल कर रेलिंग के पास पहुंचता है और उसे पार करता है। इसके बाद वह छलांग लगा देता है। सिर फटने से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नरेश गिरने के दौरान जोरदार चीखा भी था। उसके नीचे गिरते ही ग्राउंड फ्लोर में मौजूद लोग हड़बड़ा गए।

Read more : जांजगीर जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने की 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा

ड्यूटी पर पहुंचने के कुछ देर बाद ऑफिस के रेलिंग के पास पहुंचा

जमीन पर गिरने और खून बहता देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेजा है। हालांकि पुलिस को युवक की जेब से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस युवक के ऑफिस स्टाफ और परिवार से पूछताछ कर रही है। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Cg News राखी थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक नवा रायपुर में नौकरी करता था और पचपेड़ी नाका में अपने परिवार के साथ रहता था। 3-4 साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। मृतक मूल रूप से सुपेला भिलाई का रहने वाला था। पुलिस को आशंका है कि युवक घरेलू विवाद की वजह से परेशान था।

Related Articles

Back to top button