Cg News: ‘शाहरुख खान’ को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: ‘शाहरुख खान’ को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Cg News रायपुर: विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कई शहरों के जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी बदल दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के 22 जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाए हैं, जिसकी सूची गुरुवार रात को जारी कर दी गई थी। कांग्रेस ने गिरीश दुबे की जगह भीम सिन्हा को शहर अध्यक्ष बनाया है। वहीं बिलासपुर में शहर और ग्रामीण दोनों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

 

इसके साथ बिलासपुर में गौरव ऐरी को शहर और ठाकुर देवी सिंह को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। राजनांदगांव में भी नए ग्रामीण और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रविंद्र यादव को शहर और कपिल देव पडौदी को ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कोरबा शहर अध्यक्ष शाहरुख खान को बनाया गया है।

Cg News वहीं प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ में सुंदर जोगी को उपाध्यक्ष बनाया गया। उनके अलावा चार और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। 20 प्रदेश महासचिव और 32 प्रदेश सचिव की भी नियुक्ति की गई है।

 

Related Articles

Back to top button