छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: टीचर्स डे पर CM विष्णु देव साय करेंगे शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल होंगे चीफ गेस्ट..
Cg News रायपुर: पांच सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। छात्र-छात्राएं और शिष्य अपने सम्मानीय शिक्षकों का सम्मान करेंगे। इस हेतु स्कूलों में कई बड़े आयोजन भी होंगे।
Cg News बात करें राज्य स्तर पर इस दिवस के आयोजन की तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शिक्षक दिवस पर प्रदेश के शिक्षकों का सम्मान करेंगे। यह कार्य्रकम रायपुर में राजभवन दरबार हॉल में आयोजित होगा। समारोह में सीएम के द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे जबकि मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शासन की तरफ से इस सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।



