CG NEWS: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में नकल कराना व्याख्याता को पड़ा भारी, DPI ने व्याख्याता को किया सस्पेंड – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में नकल कराना व्याख्याता को पड़ा भारी, DPI ने व्याख्याता को किया सस्पेंड

CG NEWS सूरजपुर 19 मार्च 2024। परीक्षा में नकल कराने वाले व्याख्याता को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़सरा, भैयाथान, सूरजपुर के व्याख्याता अरविंद राजवाड़े पर 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में नकल कराने का आरोप था। स्कूल में नकल की शिकायत 14 मार्च को टीवी चैनल पर प्रसारित की गयी थी। शिकायत के बाद भैयाथान के BEO स्कूल जांच करने के लिए पहुंचे थे।

CG NEWS जांच के दौरान पाया गया कि शिक्षक ने बच्चों को नकल कराने के लिए पुराने प्रैक्टिकल फाईल दी थी। व्याख्याता ने नकल कराने की बात को स्वीकार किया। इसकी पुष्टि बीईओ ने अन्य बच्चों से भी की। जिसके बाद बीईओ ने अपनी रिपोर्ट डीईओ को भेजी थी। शासन स्तर पर भेजी गयी रिपोर्ट के बाद अब डीपीआई ने आदेश जारी कर अरविंद कुमार राजवाड़े को निलंबित कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button