Cg news  वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की महिला एवं बाल विकास के विभागीय बजट की समीक्षा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg news  वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की महिला एवं बाल विकास के विभागीय बजट की समीक्षा

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 13 जनवरी 2024

समीक्षा बैठक

Cg news  वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महिला एवं बाल विकास  मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में आज महानदी भवन, मंत्रालय मे विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

श्री चौधरी एवं श्रीमती राजवाड़े ने बैठक में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व एकीकृत बाल विकास सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

श्री चौधरी ने इस दौरान राज्य स्तरीय स्कीमों का एकीकरण कर अम्ब्रेला स्कीम तथा एकीकृत योजनाओं के लिए सिंगल निगरानी पोर्टल बनाने के सुझाव भी दिए।

श्री चौधरी ने विभाग के बजट की  समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में वित्त विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button