छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: लोकसभा चुनाव से पहले जवानों को बड़ी सफलता, दो जिलों से 12 नक्सली गिरफ्तार

Cg News सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने सुकमा और बीजापुर में 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा में जवानों ने कुल 11 लाख के इनामी 9 नक्सलियों को पकड़ा है। गिरफ्तार एक नक्सली पर 8 लाख का इनाम घोषित था। एसपी किरण चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी गिरफ्तार नक्सली सुकमा के किस्टाराम इलाके के रहने वाले हैं। इनमें तीन हार्डकोर नक्सली भी शामिल है। ये सभी कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Cg News इधर बीजापुर में भी जवानों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में तीन नक्सलियों को पकड़ा है। DRG और CRPF की संयुक्त टीम ने इन नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल पर्चा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button