Cg News: रायपुर की सड़क पर लगा दी आग...लपटों के बीच स्टंट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: रायपुर की सड़क पर लगा दी आग…लपटों के बीच स्टंट

Cg News: रायपुर में सड़कों पर बीर खालसा गतका ग्रुप ने आग लगा दी। सड़क पर हैरतअंगेज स्टंट देखने को मिला। एक युवक को कीलों पर लेटाया गया, फिर उस पर हथौड़ों से वार किया गया। ये सब कुछ रायपुर की सड़कों पर हुआ। देखने वाले हैरान होकर ये सब अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने लगे।

 

दरअसल, मौका था नगर कीर्तन का। गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती का। ये नगर कीर्तन रायपुर में निकाला गया। इस दौरान तरणतारण पंजाब से आए बीर खालसा गतका ग्रुप ने अपनी युद्ध कला को दिखाकर सभी को अचरज में डाल दिया।

Read more: Raigarh News: फील्ड में दिखनी चाहिए चाक-चौबंद कानून व्यवस्था-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

ग्रुप के युवकों ने तलवार और ढाल का युद्ध दिखाया। एक सेकंड में चार से पांच बार सामने खड़े युवक पर वार किया। टाइमिंग ऐसी की हर वार युवक ने ढाल से रोका। जोर इतना कि तलवार से दुश्मन के टुकड़े कर दे। इसके बाद एक आग के गोले को सड़क पर आग लगाकर घुमाया, खुद पर हथौड़ों के वार भी सहे। ये नगर कीर्तन श्याम नगर गुरुद्वारा से होते हुए तेलीबांधा तालाब कैनाल लिंकिंग रोड पहुंचा। यहां से पंडरी गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ।

क्या है गतका
Cg News: पंजाब क्षेत्र के सिखों के साथ जुड़ी एक इंडियन मार्शल आर्ट फॉर्म है। गतका शब्द के जन्मदाता सिखों के छठे गुरु श्री हर गोविंद साहिब जी को ही माना जाता है, जिन्होंने सिखों को युद्ध कलाएं सिखाने और सैन्य परीक्षण के लिये प्रेरित किया। तभी से गतका सिख योद्धाओं की पारंपरिक जंग की शैली के रूप में विकसित हुआ, जिस कारण गुरु हर गोविंद जी को मीरी पीरी के बादशाह कहा जाता है।

 

 

Related Articles

Back to top button