छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: मोटर साइकिल गैरेज में लगी भीषण आग,बाइक के टंकी में हुआ ब्लास्ट

Cg News तखतपुर। एक मोटर साइकिल गैरेज में भीषण आग लग गई. वहीं गैरेज में रखे बाइक आग के चपेट में आ गए और टंकी में ब्लास्ट हुआ. आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर काफी देर से पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया.

यह मामला तखतपुर सरदार पेट्रोल पंप के पास न्यू ताज गैराज का है. गैरेज में तड़के सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. रिपेयरिंग के लिए रखे बाइक आग की चपेट में आए और टंकी में ब्लास्ट हुआ. घटना की सूचना पाकर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक गैराज में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. आग लगने का कारण सॉर्टसर्किट बताया जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ के लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे घर तभी पलटी बस, मासूम बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल

Cg News वहीं तखतपुर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. कई बार नगरवासी दमकल गाड़ी की मांग कर चुके है. दमकल की गाड़ी नहीं होने से बिलासपुर और मुंगेली के दमकल गाड़ी के लिए इंतजार करना पड़ता है और दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले बड़ा नुकसान हो जाता है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button