Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने सिर पर मारा पत्थर

Cg News बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मार्निंग वॉक पर निकले एक भाजपा नेता पर एक बदमाश ने हमला कर दिया। बदमाश ने चड्‌डा पहनकर घूमने के नाम पर उन्हें गाली दी और फिर झगड़ा करते हुए जमीन पर पटक दिया। इसके बाद फिर उनके सिर पर पत्थर से हमला किया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन भोजवानी रोज की तरह बुधवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान रिवर व्यू पीछे से एक बदमाश आया और चड्‌डा पहनकर घूम रहे हो कहते हुए गाली देने लगा। देखते ही देखते उसने मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर और हाथ में चोटे आई है। उनकी शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Cg News बता दें कि छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बीते कुछ दिनों से बदमाशों के हौसलें बुलंद है। लगातार इस तरह की घटना की अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button