Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: मुठभेड़ में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी,जवानों ने 6 माओवादियों को मार गिराया

Cg News बीजापुर 2 अप्रैल 2024।एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानो को बड़ी सफलता मिली है जहां छत्तीगसढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर और बीजापुर जिले में जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेंड़ हुई। जिसमें जवानों ने 6 माओवादियों को मार गिराया और मौके से कई आटोमेटिक हथियार सहित कई दैनिक उपयोगी सामान भी बरामद किये।

दरअसल सोमवार रात बीजापुर जिले के गंगालूर थाना इलाके में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। जहां सर्चिंग के दौरान आज सुबह लगभग 6 बजे ग्राम लेंड्रा के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। घंटो तक चले मुठभेंड़ के बाद नक्सली उल्टे पांव भाग निकले। जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने सर्चिंग की तो चार माओवादियों की मौत हो चुकी थी। जिनके पास से आटोमेटिक हथियार 1 एसएमजी, बीजीएल लाॅन्चर सहित बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद के साथ दैनिक उपयोगी सामान बरामत कर जब्त किया। मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जवानों ने जताई है। जिसके बाद अभी भी जवानों की ओर से जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है।

Cg News वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे बालाघाट जिले के पिटकोना के पास केरझरी के जंगल में सुरक्षा बल के जवान जब सर्चिंग कर रहे थे तो माओवादियों और जवानों के बीच मुठभेंड़ हो गई। जिसमें दो माओवादियों को जवानों ने मार गिराया। जिसके बाद सर्चिंग करने पर दोनों माओवादियों के शव साथ ही एके 47 और 1 बाहर बोर सहित कई दैनिक उपयोगी समान जवानों ने बरामद किये। मारे गये माओवादियों में 29 लाख के इनामी सजन्ती उर्फ क्रांति और 14 लाख के इनामी रघु उर्फ शेरसिंह शामिल है।

Related Articles

Back to top button