छत्तीसगढ़

Cg News मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की गारन्टी को किया जा रहा पूरा: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

कवर्धा के खड़ौदाखुर्द और रबेली में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

रायपुर,14 जनवरी 2024

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Cg News प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कवर्धा जिले के ग्राम खड़ौदा खुर्द और रबेली में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने आतिशबाजी व तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज अपने प्रवास के दौरान ग्राम खड़ौदा के बाजार चौक में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों, युवाओं और महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर मदनपुर स्कूल और खड़ौदा स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था को विशेष ध्यान में रखते हुए हैण्डपम्प खनन और खड़ौदा में बिजली लाइन विस्तार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम रवेली में यज्ञ स्थल में मंच के लिए 2 लाख, शनिदेव प्रागण के बाउंड्रीवाल के लिए 7 लाख, संस्कृति मंच के लिए 2 लाख रूपए की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारन्टी को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान 3100 रूपए में खरीदी की जा रही है। राशनकार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 67 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के निवासियों को कराएंगे राम जन्मभूमि का दर्शन

Cg News उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। छत्तीसगढ़ के निवासी राम  जन्मभूमि का दर्शन कर सके इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत प्रति वर्ष 20 हजार यात्रियों को अयोध्या ले जाया जाएगा। प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली की तरह अपने घरों में दीपक जलाकर रौशन करें।

Related Articles

Back to top button