Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 22 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को उनकी 127वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि नेताजी ने भारत की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया। उन्हें आजादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदैव याद किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button