Cg news मुख्यमंत्री को कंवर ‘समाज के सामाजिकजनों से मुलाकात एवं सम्मान समारोह‘ का आमंत्रण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg news मुख्यमंत्री को कंवर ‘समाज के सामाजिकजनों से मुलाकात एवं सम्मान समारोह‘ का आमंत्रण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर, 14 जनवरी 2024

छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Cg news  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज (आदिवासी) के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 28 जनवरी को आयोजित ‘‘सामाजिकजनों से मुलाकात एवं सम्मान समारोह‘‘ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री एवं कंवर गौरव श्री विष्णु देव साय को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिकजनों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

Cg news  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अनेक पदाधिकारी तथा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button