छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख..

CG News राजधानी रायपुर के शास्त्री बाजार स्थित जवाहर चौक की दुकानों में अचानक आग लगने से डेली यूज प्लास्टिक, एक स्नैक्स शॉप और प्लास्टिक गोदाम जल गए। शास्त्री बाजार को अमरदीप टॉकीज से जोड़ने वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। जिस गोदाम में आग लगी उसके ठीक पीछे बांसटाल बस्ती है। आग तेजी से गोदाम से होते हुए आगे बढ़ रही थी। कुछ ही देर में रेस्क्यू के दौरान आग पर काबू पा लिया गया, वरना यह आग बस्ती तक पहुंच सकती थी। घबराकर आसपास के लोग अपने घरों से सामान बाहर निकाल कर दूर हटने लगे थे।

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान शास्त्री बाजार के इस इलाके में काफी भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और उनसे निकले हुए पाइप सड़क पर फैले थे। इसी बीच लोगों को हटाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया

 

Also read आम आदमी को मिलेगी राहत! सरकार के इस कदम से सस्ता होगा गेहूं…

 

 

हादसा गुरुवार रात 10 बजे के आस-पास हुआ

 

CG Newsहनुमान मंदिर के पास ये हादसा गुरुवार रात 10 बजे के आस-पास हुआ। इस हादसे के वक्त स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके जा चुके थे। तभी शॉर्ट सर्किट के चलते ये हादसा हुआ। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button