Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: बीजापुर मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के शव मिलने की खबर

Cg News छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर है। मंगलवार देर रात तक 10 ही शव मिलने की सूचना थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 18 घंटे चले एनकाउंटर में कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी है।

इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर पापाराव के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ रात करीब 11 बजे खत्म हुई। जवानों ने नक्सलियों के पास से AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं।

नक्सलियों के कोर इलाके में मुठभेड़

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में भारी संख्या में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं। इस पर बीजापुर से DRG, CRPF, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और CAF के जवानों को सोमवार रात संयुक्त ऑपरेशन पर रवाना किया गया था।

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जवान जब गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंचे तो मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Cg News 45 से 50 मिनट तक दोनों ओर से लगातार फायरिंग
सुबह 45 से 50 मिनट तक दोनों ओर से लगातार फायरिंग हुई। इसके बाद फायरिंग रुकी तो जवानों ने सर्चिंग शुरू की। सुबह जवानों ने 4 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए थे। दोपहर तक 4 और नक्सलियों के शव मिले हैं। शाम करीब 6 बजे 2 और शव बरामद किए गए।

Related Articles

Back to top button