CG News: पुलिस-नक्सली बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: पुलिस-नक्सली बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर…

CG News छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेजाई इलाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इसमें एक महिला सहित दो नक्सली मारे गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। सुकमा पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मारे गिराया है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा खुद पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल इस मुठभेड़ के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दंतेवाड़ा-सुकमा जिले में आए दिन पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबरे सामने आती रहती है। बीते दिनों नक्सलियों ने जवानों की गाड़ियों को निशाना बनाया था।

 

Also read मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं

 

 

 

एक मई को दो टिप्पर ट्रकों में लगाई थी आग

CG Newsसुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि इससे पहले एक मई को नक्सलियों ने सुकमा जिले के इट्टापारा इलाके में निर्माण कार्य में लगे दो टिप्पर ट्रकों में आग लगा दी थी। घटना फूलबागदी थाना क्षेत्र की है। एसपी शर्मा के मुताबिक तीन मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया और फूलबगड़ी थाने लाया गया।

Related Articles

Back to top button