देश

CG News: दो कारों की आपस में टक्कर से 2 की मौत, 5 से अधिक घायल….

CG News छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें तेज रफ्तार के चलते 2 कार आमने सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक 6 वर्षीय मासूम के साथ चालक की मौत हो गई। वहीं 5 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-30 धमतरी कांकेर रोड ग्राम जगतरा का है।

 

Also Read Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे टीवी, बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज। नशे के खिलाफ जारी किए अपील वीडियो

 

 

 

CG News के अनुसार, पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर जगतरा गांव में ये हादसा हुआ है। जहां एक तरफ रायपुर से लखनपुरी जा रही कार, और दूसरी तरफ जगदलपुर से वापस रायपुर लौट रही कार आपस में भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं 2 की मौके पर मौत हो गई और अन्य घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए धमतरी के अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button