CG NEWS: जमीन बिकवाने के बहाने 4 युवको ने विधवा के साथ किया गैंगरेप – RGH NEWS
देश

CG NEWS: जमीन बिकवाने के बहाने 4 युवको ने विधवा के साथ किया गैंगरेप

CG NEWS: रायपुर के फार्म हाउस में एक विधवा महिला से चार लोगों ने दुष्कर्म किया। चारों ने महिला को उसकी जमीन बिकवाने का झांसा दिया और फार्म हाउस में लेकर गए। इसके बाद चारों ने गैंगरेप के बाद वहां से भाग निकले। महिला किसी तरह थाने पहुंची और मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी एक विधवा महिला घरेलू काम करती है। उसकी अभनपुर क्षेत्र में पति के नाम एक जमीन है। हालांकि काफी समय बीत जाने के कारण जमीन की सही लोकेशन उसे नहीं मिल पा रही थी। इस दौरान वह इलाके में रही रहने वाले चार युवकों के संपर्क में आई।

युवकों ने जमीन बिकवाने का दिया झांसा

बताया जा रहा है कि इन युवकों ने महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया। फिर 5 नवंबर को जमीन दिखाने के बहाने खेत पर बने फार्म हाउस में बुलवाया। वहां चारों युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।

पहले भी महिला से करते रहे दुष्कर्म

CG NEWS: महिला ने पुलिस को बताया कि चारों युवकों ने उससे पहले भी कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन धमकी और डर के चलते वह चुप रही। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपियों के नामों को बताने से बच रही है।

Related Articles

Back to top button