छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS: छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने-आने वालों का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि पुरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन कर करेगी. इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का शुल्क देना नहीं पड़ेगा, अगले महीने 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने-आने का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी

Read more: किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सभी लोगों के अयोध्या जाने-आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की.

Read more: Raigarh News: ग्राम दर्रामुडा में जूटमिल पुलिस ने और ग्राम कोतरा में कोतरारोड़ पुलिस ने लगाया “पुलिस जन चौपाल”

CG NEWS बता दें कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद सुनील सोनी, विधायक संपत अग्रवाल भी मौजूद रहे.

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button