Cg News: छत्तीसगढ़ मे भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 44 डिग्री से ज्यादा बढ़ने की संभावना
Cg News रायपुर। देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं महसूस की जा रही हैं। नौतपे के साथ ही हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा हैं। शुरुआत में जहाँ पारा 40 से 42 डिग्री के करीब था तो वही आज का पूर्वानुमान चिंताजनक हैं। बताया जा रहा हैं कि राज्य एक 21 जिलों में आज का तापमान 44 डिग्री या उससे ज्यादा होगा। मौसम विभाग ने इस नौतपे और बढ़ती गर्मीं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं।
Read more : Aaj Ka Rashifal:मिथुन,कर्क और मीन राशि वालों को मिल सकता है आर्थिक लाभ
Cg News मौसम विभाग के अनुसार दिन में जहां धुप का प्रकोप होगा तो रात में उमस की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। बताया गया हैं कि 30 मई तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की आशंका है। वही 28-31 मई तक छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।



