Cg News: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों को पद मुक्त करने का आदेश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों को पद मुक्त करने का आदेश

Cg News रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 हजार से ज्यादा बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को 6 सप्ताह के भीतर पद मुक्त करने का आदेश बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को जारी किया था। जिस पर अब लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पद मुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अब इन बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों का कहना है की अपनी योग्यता और मेहनत से इस पद को प्राप्त किया है। निर्दोष होते हुए भी हमें पद मुक्त किया जाना न्याय संगत नहीं है। आज इसी मामले को लेकर सहायक शिक्षकों ने उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की।

Cg News मुलाकात के बाद सहायक शिक्षकों ने बताया उच्च शिक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में स्टे दायर करने की बात करते हुए विधिक सहायता का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button