छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत

Cg News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महुआ की जहरीली शराब पीने से महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में ही तीनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना करतला थाना क्षेत्र कोटमेर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को गांव के ही वेदराम के घर बैठकर तीनों शराब पी रहे थे। मरने वालों में 50 वर्षीय मालती बाई, 60 वर्षीय राम सिंह और 49 वर्षीय वेदराम शामिल हैं। तीनों अलग-अलग परिवारों के थे।

Read more : Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के सुख समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

पुलिस के मुताबिक मृतका मालती का पति चैतराम कंवर किसी काम से करतला गया हुआ था। वह मंगलवार की शाम घर लौटा, तो घर में उसकी पत्नी मालती नहीं थी। आवाज देने पर भी कोई जबाव नहीं मिला तो वो पड़ोसी राम सिंह के घर पहुंचा। यहां राम सिंह, देवराम और मालती की लाश पड़ी मिली।

Cg News मंजर देखकर चैतराम के होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में दौड़ते-भागते ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट के प्रभारी सत्यजीत सिंह कोसरिसा भी टीम के साथ पहुंचे। मौके पर महुआ शराब का पाउच, खाली गिलास, चखना के लिए कटोरी में तली मछली मिली।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button