Cg News : छत्तीसगढ़ में ये दो जिले सबसे गर्म,6-7 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश के आसार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News : छत्तीसगढ़ में ये दो जिले सबसे गर्म,6-7 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश के आसार

Cg News छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान ड़ोगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन का पारा 42.4 डिग्री रहा। इसके साथ ही 6 और 7 अप्रैल को बिलासपुर, रायपुर और राजनांदगांव समेत कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

रायपुर में पारा 41 डिग्री और राजनांदगांव में दिन का पारा 41.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का पारा 22 से 26 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात मध्य छत्तीसगढ़ में उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की है।

तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 7 और 8 मार्च को मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों के एक दो स्थानों पर तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, सूरज ढलने के बाद भी शाम के वक्त गर्म हवा चल रही है। हालांकि रात के समय गर्मी से राहत है। सभी जिलों रात का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

रायपुर, रायपुर माना एयरपोर्ट, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर और दुर्ग में रात का तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच रहा रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम अंबिकापुर में 19.8डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

आज और कल कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 6 और 7 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। 6 अप्रैल को राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बिलासपुर जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Cg News वहीं, 7 अप्रैल को बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के सभी जिलों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है। इस दिन मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Related Articles

Back to top button