Cg News: छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दर जल्द होगी लागू – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दर जल्द होगी लागू

Cg News: छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नई बिजली दर तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन प्रमुख सरकारी बिजली कंपनियों ने टैरिफ प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेज दिया है। आयोग इन प्रस्तावों का अध्ययन करने के बाद इन्हें सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करेगा।

राज्य विद्युत नियामक आयोग के सचिव एसपी शुक्ला ने बताया कि आयोग को कंपनियों से टैरिफ प्रस्ताव मिल गया है। नई दरों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। बिजली के दाम बढ़ेंगे या वही रहेंगे, इस पर फैसला लिया जाएगा।

Read more: Raigarh News: बूचड़खाना ले जा रहे 8 मवेशियों को तमनार पुलिस ने कराया मुक्त, मवेशी तस्करों पर पशुक्रूरता का अपराध दर्ज

प्रस्तावों पर होगी जनसुनवाई

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, टैरिफ प्रस्ताव में आय-व्यय के साथ कंपनियों की वित्तीय जरूरतों की जानकारी आयोग को भेज दी गयी है। आयोग ने इस प्रस्ताव का सार मांगा है, जिसके आधार पर इसे सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया जाएगा। दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद प्रस्तावों पर जनसुनवाई होगी। सभी पक्षों को सुनने के बाद आयोग नई दरें तय करेगा।

बदलाव की संभावना कम

Cg News: लोकसभा चुनाव को देखते हुए कहा जा रहा है कि इस साल बिजली दरों में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, यह भी चर्चा है कि बिजली दरों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होने तक चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी जायेगी। ऐसे में चुनाव खत्म होने के बाद ही नई दरों की घोषणा की जाएगी। ऐसे में जरूरत पड़ने पर जरूरत के हिसाब से दरें बढ़ाई जा सकती हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button