Cg News: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई छुट्टियां, अब इतने तारीख तक बढ़ी गर्मी की छुट्टी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई छुट्टियां, अब इतने तारीख तक बढ़ी गर्मी की छुट्टी

Cg News रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है. अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे.

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण यह फैसला लिया गया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है. ज्यादातर लोग गर्मी से परेशान हैं. लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है. बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बढ़ सकती है गरमी की छुट्टी,जल्द ही आदेश होगा जारी

Cg News शिक्षा मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे. इसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

 

 

 

Related Articles

Back to top button