Cg News: छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ा मुठभेड़, दर्जनों नक्सली ढेर, 3 जवान घायल,AK-47 समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद

Cg News: पखांजुर। लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते प्रदेश में नक्सलियों की चहल कदमी तेजी से बढ़ने लगी है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों मों मतदान होने हैं। पहले चरण के मतदान को केवल दो दिन रह गए हैं। इसी बीच स्तर के कांकेर में जवानों की नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है, जिसमें 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं 3 जवान घायल हो गए हैं।

छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के हापाटोला के जंगल में हुई इस मुठभेड़ में बीएसएफ के 3 जवान घायल भी हुए हैं. जिसमें BSF के एक इंस्पेक्टर को पैर में गोली लगी है. आईजी सुंदरराज ने बताया, तीनों जवान खतरे से बाहर हैं. उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया जा रहा है. जवानों ने घटना स्थल से नक्सलियों का 4 ऑटोमेटिक हथियार AK-47 और 2 LMG समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया है.

Cg News जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली डीवीसी कमांडर शंकर राव, डीवीसी सदस्य ललिता और डीवीसी सदस्य माधवी समेत कई बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं. आईजी ने बताया कि यह मुठभेड़ कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा और कोरोनार के बीच हापाटोला इलाके में हुई है. जवानों का दल अभी घटना स्थल से लौटा नहीं है. जवानों के वापस आने के बाद घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी. टीम वापसी के बाद मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त होगी.



