Cg News: छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड,अगले 5 दिन तापमान में बदलाव की संभावना नहीं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड,अगले 5 दिन तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

Cg News: उत्तर से आ रही हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रात में ठंड से बचने के लिए लोग चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस सुकमा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा और दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, जबकि रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य है।

सरगुजा में एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड

सरगुजा संभाग के जिलों में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी है। आमतौर पर दिसंबर और जनवरी के महीने में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड अब नवंबर में ही पड़ने लगी है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यहां रात का तापमान 8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा। वहीं सूरजपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री, बलरामपुर में रात का तापमान 8.6 डिग्री, कोरिया में 10.7 डिग्री और जशपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 रहा।

Related Articles

Back to top button