Cg News: छत्तीसगढ़ में नाबालिग ने रिकॉर्डिंग चालू कर लगाई फांसी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में नाबालिग ने रिकॉर्डिंग चालू कर लगाई फांसी

Cg News सूरजपुर: सूरजपुर में लाइव सुसाइड का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है। जिसने भी इस वीडियो को देखा हैरान रह गया कि आखिर नाबालिग ने इस तरह से अपनी मौत का रास्ता क्यों चुना।

दरअसल सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर गांव में एक नाबालिक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और इसका लाइव वीडियो मृतक ने खुद बनाया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों ने नाबा​लिक जीवित है सोच के अंबिकापुर जिला अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

Cg News नाबालिग की मौत अंबिकापुर में हुई इस वजह से अभी तक स्थानीय जयनगर थाने में इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अंबिकापुर पुलिस सहायता केंद्र के द्वारा पूरे मामले को जीरो पर कायम कर जयनगर थाना में भेजने के बाद पुलिस जांच कर कार्यवाही की बात कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। स्निग्धा सलामे डीएसपी सुरजपुर स्निग्धा सलामे ने बताया कि फिलहाल पुलिस मर्ग फाइल के इंतजार में है, इसके बाद पूरे मामले पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button