Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा पारा, कम हुई ठंड

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। पिछले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही रात में ठंड कम हुई है। अगले 48 घंटे में पारा 2 डिग्री और ऊपर जाने की संभावना है।

हालांकि अभी सुबह की धुंध से राहत नहीं मिली है। सरगुजा संभाग में भी रात के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। बावजूद इसके अंबिकापुर सबसे ठंडा बना हुआ है। सोमवार को यहां न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं डोगरगढ़ 31.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बलरामपुर में 8.8, जशपुर में 9.1, और कोरिया में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जबकि रायपुर में न्यूनतम 13.9 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बिलासपुर में रात का पारा 2 डिग्री लुढ़का

मौसम साफ रहने के कारण सोमवार को बिलासपुर में रात का पारा औसत से 2 डिग्री कम रहा। वहीं, दिन का पारा सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा । यहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा,अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री पहुंच गया ।

read more: Raigarh News 15 हजार किसानों का 50 हजार टन धान बाकी, खरीदी केवल कल तक,ऐसे में कैसे बेचेंगे किसान

Bilaspur News: नृत्य, संगीत “अमृत ध्वनि 2024” प्रतियोगिता में श्रेशा सुदन ने लाई प्रथम स्थान

Honor Mobile : भारत में लॉन्च होने जा रहा है Honor का 108MP कैमरे वाला Smartphone

दुर्ग में बढ़ रहा रात का पारा

प्रदेश में रात के तापमान बढ़ने साथ ही दुर्ग में रात का पारा बढ रहा है। रविवार रात का तापमान 9.2 डिग्री था। जो बढ़कर 11 डिग्री पहुच गया है । हालांकि रात का पारा औसत से 4 डिग्री कम रहा वहीं अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल रहा।

पेंड्रा में औसत से 3 डिग्री अधिक दिन का तापमान

पेंड्रा में रात का पारा औसत से 1 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया । यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और दिन का तापमान 28.3 डिग्री रहा। दिन का तापमान भी औसत से 3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

CG NEWS: इन शहरों में रात का तापमान

शहरन्यूनतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर13.9 डिग्री-1डिग्री
रायपुर, माना12.5 डिग्री-2 डिग्री
बिलासपुर12.8 डिग्री-2 डिग्री
अंबिकापुर8.4 डिग्री-2 डिग्री
पेंड्रा12.4 डिग्री+1 डिग्री
दुर्ग11 डिग्री-4डिग्री
राजनांदगांव13.5 डिग्री+1 डिग्री
जगदलपुर12.8डिग्री+1 डिग्री

 

 

 

Related Articles

Back to top button