Cg News: छत्तीसगढ़ में किराए के मकान में छात्रा से प्रिंसिपल, 2 टीचर और वनकर्मी ने किया गैंगरेप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में किराए के मकान में छात्रा से प्रिंसिपल, 2 टीचर और वनकर्मी ने किया गैंगरेप

Cg News: छत्तीसगढ़ के MCB जिले में 11वीं के छात्रा से गैंगरेप किया गया। गैंगरेप की वारदात को प्रिंसिपल, 2 टीचर और एक वनकर्मी ने अंजाम दिया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर थाना इलाके का यह मामला है।

जानकारी के मुताबिक शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा (55), लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50) और हेडमास्टर (CSC) रावेन्द्र कुशवाहा (48) जनकपुर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में ले गए। बहरासी में पदस्थ डिप्टी रेंजर बनवारी भी शिक्षकों के साथ था।

किराए के मकान में 15 नवंबर को तीन आरोपियों ने एवं 22 नवंबर को दो आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को बताने कही तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इसके साथ यह भी कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दोगी तो जान से मार देंगे। डरी सहमी छात्रा कुछ दिनों तक चुप रही, लेकिन इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से सेक्स के लिए ब्लैकमेल करने लगे।

जानकारी के मुताबिक छात्रा 25 किलोमीटर दूर से बस से स्कूल आना-जाना करती है। पहली बार 15 नवंबर को छात्रा से गैंगरेप किया गया। इसके बाद 22 नवंबर को भी छात्रा को बुलाकर आरोपियों ने गैंगरेप किया।

इससे परेशान होकर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर जनकपुर थाना पहुंचे।

परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दी। पुलिस ने तीनों आरोपी शिक्षकों को हिरासत में लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों शिक्षक जनकपुर विकासखंड के हाईस्कूल देवगढ़ में पदस्थ हैं और जनकपुर में किराए का मकान में रहते हैं।

Related Articles

Back to top button