Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका! एक दर्जन पार्षद और पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल

Cg News दुर्ग। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को झटके पर झअका लग रहा है। चुनाव का बिगुल बजते ही अब नेता अपनी जमीन तलाशने में लगे हैं। इस बीच दुर्ग लोकसभा के 12 पार्षदों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टी से इस्तीफा देकर आज बीजेपी की सदस्यता ले ली। स्थानीय सांसद ने विजय बघेल ने सभी को गमझा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

आपको बता दें कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कई कार्यकर्ता भाजपा नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग लोकसभा के वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समक्ष सैकड़ों कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रवेश किया।

सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को सांसद विजय बघेल ने बीजेपी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। भाजपा में प्रवेश करने वाले लोगों में 12 से ज्यादा पार्षद और पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।

Cg News आपको बता दें कि दुर्ग जिले में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश के लिए आवेदन दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता बीजेपी के सम्पर्क में हैं, आने वाले दिनों में ऐसे ही कई आयोजन यहां पर देखे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button