छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: छत्तीसगढ़ में इन अफसरों का बढ़ गया 4% महंगाई भत्ता
Cg News रायपुर 13 जून 2024। छत्तीसगढ़ के लाखों इंतजार अभी महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का इंतजार ही कर रहे हैं,…और इधर IAS-IPS सहित भारतीय सेवा के अफसरों का DA चार प्रतिशत और बढ़ गया। छत्तीसगढ़ के आईएएस-आईपीएस सहित भारतीय सेवाओं के अफसर को 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
Read more : Cg News: 22 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र
Cg News इससे पहले प्रदेश में आईएएस आईपीएस अफसरों को भी 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, लेकिन अब उनके महंगाई भत्ता में केंद्र के समान 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। अब उन्हें भी 50 प्रतिशत डीए मिलेगा। अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता का एरियर्स नकद दिया जायेगा।



