CG NEWS :छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टी पर प्रतिबंध,संयुक्त सचिव ने जारी किया आदेश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS :छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों के छुट्टी पर प्रतिबंध,संयुक्त सचिव ने जारी किया आदेश

CG NEWS रायपुर 16 मार्च 2024। उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय और संचालनालय में कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को आने वाले एक सप्ताह तक अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग के संयुक्त सचिव ने आदेश जारी कर छुट्टी पर रोक लगाई है।

उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम ने आदेश जारी कर कहा है कि उच्च शिक्षा विभाग में मंत्रालय एवं संचालनालयय के अंतर्गत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आगामी एक सप्ताह तक अपने विभाग में उपस्थित रहना है एवं अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाना है।

CG NEWS इसलिए संचालनालय उच्च शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह आगामी एक सप्ताह तक कार्यालय नियमित रूप से उपस्थित रहें और अपने अधिनस्थ किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत न करें।

Related Articles

Back to top button