Cg News: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में मिलेगी ठंड से राहत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में मिलेगी ठंड से राहत

Cg News: छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के कारण रात में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और ठंड से राहत मिलेगी। रायपुर में भी आज मौसम साफ रहेगा और पारा बढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम खुलने से दिन का भी तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अभी शीतलहर चलेगी। शनिवार को अंबिकापुर 7.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं बीजापुर में सबसे अधिक 29.7 डिग्री तापमान रहा। रविवार को रायपुर में न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तापमान रहने की संभावना है

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, कोरिया में रात का तापमान 9.9 डिग्री, बलरामपुर में 8.6 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

Read more: Raigarh News: सड़क दुर्घटना से मौत हुए अज्ञात मृतक के वारिसान की खोजबीन में जुटी कोतरारोड़ पुलिस

बिलासपुर में रात का पारा 3 डिग्री लुढ़का

मौसम साफ रहने के कारण शनिवार को बिलासपुर में रात का पारा औसत से 3 डिग्री कम रहा। वहीं दिन का पारा भी औसत से 2 डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री पहुंच गया ।

दुर्ग में औसत से 5 डिग्री कम रहा रात का पारा

दुर्ग में दिन और रात का पारा औसत से 4 से 5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। यहां रात का तापमान 9.7 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेंपरेचर से 5 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 4 डिग्री कम था।

पेंड्रा में औसत से 2 डिग्री कम रात का पारा

Cg News: पेंड्रा में रात का पारा औसत से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया । यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और दिन का तापमान 26.7 डिग्री रहा । दिन का पारा भी औसत से 1 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button