Cg News: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन टेंपरेचर में नहीं होगा कोई बदलाव
Cg News छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42°C रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बिना जरूरी काम के धूप में ना निकलें। आज बस्तर, रायगढ़, राजनांदगांव और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।
मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम पारा नारायणपुर में 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को बिलासपुर और रायगढ़ संभाग के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। कुनकुरी में 20 मिलीमीटर और पेंड्रा में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है
इन जिलों में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, जशपुर, रायगढ़, कबीरधाम, राजनांदगांव, गरियाबंद और धमतरी जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं
Cg News मौसम विभाग के मुताबिक मध्य छत्तीसगढ़ के ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में समुद्र से नम हवा आ रही है। वहीं, मरुस्थल की तरफ से भी शुष्क हवा का आना हो रहा है। इस वजह से कुछ इलाकों में बारिश, तो कहीं-कहीं पर हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।



