Cg News: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट,अब तक तीन मौतें
Cg News छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया।
तेज गर्मी और लू की वजह से प्रदेश में 3 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read more : Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि के लोगों के लिए मई का आखिरी दिन रहेगा शानदार, पढ़े आज का अपना राशिफल
आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डाॅ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।
Cg News शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।



