Cg News: छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज फिर बारिश के आसार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज फिर बारिश के आसार

Cg News छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर समेत सभी संभागों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश के आस-पास अब भी तीन सिस्टम सक्रिय हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। तेज हवा भी चल रही है।

पिछले 24 घंटे से दिन और रात का तापमान सामान्य 4 से 5 डिग्री तक कम है। पारा कम होने के कारण ही दिन में गर्मी से राहत है। रात में भी उमस परेशान नहीं कर रही। अगले 48 घंटों के बाद ही तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दरभा और बस्तर में 5 सेंटिमीटर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दरभा और बस्तर में पांच सेंटिमीटर बारिश हुई है। जगदलपुर में 4 सेंटिमीटर, दंतेवाड़ा, भैरमगढ़, खैरागढ़, पाटन और अंतागढ़ में 3 सेंटिमीटर, राजनांदगांव, छुईखदान, दुर्ग में 2 सेंटिमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

सिस्टम के असर से ही छत्तीसगढ़ का मौसम बदला

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक चक्रवाती तूफान उत्तर-पूर्व राजस्थान और आसपास के इलाके सक्रिय है। इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से यूपी, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल से असम तक फैली है। एक सिस्टम राजस्थान से मप्र, महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक फैला है।

इन तीनों सिस्टम के असर से ही छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार से मौसम साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। उसके बाद ही प्रदेश में गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

पूरे प्रदेश में तापमान 40 डिग्री से कम

Cg News राज्य के सभी जिलों में अभी तापमान 40 डिग्री से कम चल रहा है। बुधवार को राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान जगदलपुर में 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दुर्ग में तापमान 35 डिग्री है लेकिन ये सामान्य से 7 डिग्री कम है।

Related Articles

Back to top button