Cg News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी
Cg News रायपुर. मौसम विभाग ने आज बस्तर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि सरगुजा संभाग में लोगों को आज भी हीट वेव का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद यानि 17 जून से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।
Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए 8 नक्सली, एक जवान शहीद …
रायपुर की बात करें तो यहाँ के कुछ हिस्सों में आज सुबह से ही बादल छाए रहे. देर शाम तक तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
Cg News बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के सूरजपुर और रायगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे कई पेड़ धराशाई हो गए। सूरजपुर में बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं रायगढ़ में तेज आंधी बारिश के कारण टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई।.



