Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले से बड़ी खबर,स्कूली बच्चों से भरी जीप और हाईवा में जबरदस्त टक्कर से एक बच्चे की मौत तो कई घायल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले से बड़ी खबर,स्कूली बच्चों से भरी जीप और हाईवा में जबरदस्त टक्कर से एक बच्चे की मौत तो कई घायल

Cg News धमतरी 6 अप्रैल 2024। धमतरी से एक बड़ी खबर आ रही है। स्कूली बच्चों से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गयी है, वहीं चार बच्चों की हालत गंभीर है। घटना अर्जुनी थाना इलाके के संबलपुर के पास की घटना है।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी है। इधर घायल बच्चों को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद बच्चों के परिजन भी दौड़ते भागते अस्पताल पहुंचे। घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चों को छुट्टी के बाद स्कूल की हायर की गयी जीप से बच्चों को घर छोड़ा जा रहा था।

इस दौरान जैसे बच्चों की जीप संबलपुर के पास पहुंची, सामने आ रही हाईवा ने बच्चों से भरी जीप को टक्कर मार दी। घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं पांच बच्चे घायल हो गये, 4 बच्चों को गंभीर चोट आयी है , सभी का इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने हाईवा जब्त कर लिया है, आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा अर्जुनी थाना इलाक़े में नेशनल हाईवे पर संबलपुर के पास हुई है,जहां सरस्वती शिशु मन्दिर के सात से आठ बच्चे जीप में सवार थे,जिन्हें तेज रफ्तार हाईवा ने ठोकर मार दिया… इस हादसे में एक स्कूली बच्चे सागर पिता घनश्याम ध्रुव निवासी तेलीनसत्ती की मौत हो गई जबकि चार से पांच बच्चे घायल हो गए जिन्हें रक्तदान ग्रुप एंबुलेस सेवा संस्था ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौखे पर चीखपुकार मच गई ,वहीं लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

Cg News इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवा को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया है, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है… वहीं बच्चे की मौत के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

Related Articles

Back to top button