Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे सनकी युवक ने पड़ोस में रहने वाले 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, खुद भी की आत्महत्या, गाँव मे मचा हड़कंप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे सनकी युवक ने पड़ोस में रहने वाले 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, खुद भी की आत्महत्या, गाँव मे मचा हड़कंप

Cg News सारंगढ़-बिलाईगढ़ 18 मई 2024। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में एक सनकी शख्स ने एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में मौजूद 2 महिला,2 बच्चों सहित एक पुरूष पर कुल्हाड़ी से हमला कर पहले तो उनकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये है।

परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या की ये वारदात सलीहा थाना क्षेत्र के थरगांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले पप्पू टेलर नामक युवक द्वारा इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि आज तड़के पप्पू ने पड़ोस में रहने वाले हेमलाल, जगमती, मीरा के साथ ही 2 मासूम बच्चों को पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उधर इस हत्याकांड की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के इस मामले में पुलिस द्वारा हत्या के कारणों की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आयी है कि पप्पू का पड़ोस में रहने वाले परिवार की लड़की के साथ अफेयर था। लेकिन परिवार के लोग लड़की की शादी कही और करने की तैयारी में थे।

Cg News इस बात को लेकर युवक काफी नाराज चल रहा था। आशंका जतायी जा रही है कि आरोपी युवक ने इसी बात को लेकर लड़की के घरवालों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया होगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा नही किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही इस हत्याकांड की असल वजह सामने आ सकेगी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। उधर इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button