Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे माँ ने अपने दो बच्चों को दी फांसी, फिर खुद भी लटक गई फंदे पर, पूरा परिवार सदमे में – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे माँ ने अपने दो बच्चों को दी फांसी, फिर खुद भी लटक गई फंदे पर, पूरा परिवार सदमे में

Cg News कांकेर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी लगाई, जिसके बाद खुद फंदे पर लटक गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को उतारकर पीएम के लिए भेजा दिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Cg News आपको बता दें कि महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी थे। लेकिन अचानक ये खौफनाक कदम उठाने से पूरे परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button