Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे ट्रेन के टॉयलेट में बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, जाने से पहले किया ये खुलासा, गर्लफ्रेंड ने किया ये काम – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे ट्रेन के टॉयलेट में बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, जाने से पहले किया ये खुलासा, गर्लफ्रेंड ने किया ये काम

Cg News: छत्तीसगढ़ में एक युवक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गोंदिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है। मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि युवक की प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

शादी नहीं करने पर युवक के खिलाफ झूठी FIR कराने की धमकी भी दे रही थी। इससे परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। मरने से पहले युवक ने अपने एक दोस्त के मोबाइल नोट पर वाइस नोट भी भेजा है। इसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसके तीन दोस्तों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

प्रेमिका की शादी दूसरे जगह तय हो गई थी

मामला भिलाई के आम्रपाली थाना इलाके का है। मृतक के मामा जगन्नाथ दलाई ने बताया कि उनका भांजा जगबंधू साहू उर्फ जग्गू (28 साल) एक लड़की से प्यार करता था। वो उसके साथ शादी करना चाहता था। दोनों चार साल से लिव इन में थे। इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह फिक्स कर दी। इसके बाद लड़की जग्गू और अपने होने वाले पति दोनों से संपर्क में थी।

Related Articles

Back to top button