Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ बड़ा हादसा,NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान, 2 मजदूरों की हुई मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ बड़ा हादसा,NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान, 2 मजदूरों की हुई मौत

Cg News दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है. जहां एनएमडीसी के नए बन रहे एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंस गई है. इस हादसे में पोकलेन समेत 4 से 5 मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की जानकारी सामने आई है. शुरूआती जानकारी के मुताबिक मौके से दो मजदूरों का शव बरामद किया गया है. हादसे की सूचना के बाद किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. एसपी गौरव राय ने हादसे की पुष्टि की है.

Read more: आंगनवाड़ी में महिलाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button