छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस नेता की ट्रैक्टर से कुचल कर की हत्या

Cg News बलौदाबाजार। बलौदाबाजार से एक बड़ी खबर सामने आयी है, यहां पर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते गांव के युवक ने कांग्रेस नेता की हत्या कर दी है।

Cg News मिली जानकारी के अनुसार दया राम जायसवाल पूर्व जनपद सदस्य थे। हालाकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कसडोल थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी मिलने के बाद ही पूरे क्षेत्र में सनसनी है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button