Cg News: चुनाव प्रशिक्षण के दौरान मधुमक्खियों ने 400 कर्मचारियों पर किया हमला,कई घायल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: चुनाव प्रशिक्षण के दौरान मधुमक्खियों ने 400 कर्मचारियों पर किया हमला,कई घायल

Cg News भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हो चुका है। वहीं, 10 सीट पर अभी भी मतदान होना है। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। लोकसभा चुनाव के मददेनजर कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि नगर के निजी स्कूल संत जोसफ इंग्लिश स्कूल में कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है।

Cg News जानकारी मिली है, कि मधुमक्खियों ने 400 कर्मचारियों पर हमला किया है। वहीं, 20 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज भानुप्रतापपुर स्वस्थ केंद्र में जारी है। SDM भानुप्रतापपुर आस्था राजपूत ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात की। सभी घायल कर्मचारियों को प्रारम्भिक उपचार के बाद अस्पताल से छुटटी दे दी गईं।

Related Articles

Back to top button